लखनऊ, जुलाई 28 -- टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुए ऑनलाइन सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्या ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। सेमिनार में गुजरात के डॉ. सुनील इनामदार ने कहा कि हमारे देश में करीब चार करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी एवं एक करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं। डब्ल्यूएचओ के 2015 के डेटा के अनुसार हर साल वायरल हेपेटाइटिस से 13 लाख लोगों की मौत हो जाती है। आयुर्वेद में बहुत सी लिवर की औषधियों का उपयोग बताया गया है, जिससे लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए दूषित भोजन, पानी के सेवन से बचना चाहिए। संक्रमित सुई, संक्रमित खून के चढ़ाने, असुरक्षित यौन संबंध से हेपेटाइटिस बी और सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.