कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में मंगलवार को 10वें आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति कई बीमारियों को जड़ से समाप्त करती है। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए और इस दौरान आमजन को सही तरीके के खान-पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.