लखनऊ, फरवरी 17 -- टूड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही है। इस वजह से मरीजों को ओपीडी पर्चे बनने में समस्या हुई तो कई मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। ओपीडी कमरे में अंधेरे में बैठे डॉक्टरों ने टार्च और मोबाइल की रोशनी में मरीजों को देखा, पर्चे पर दवाएं लिखीं। हैरत की बात यह रही की अस्पताल प्रशासन ने महज आधे घंटे ही जनरेटर चलवा कर बंद करवा दिया, क्योंकि उसके लिए ईंधन नहीं मुहैया कराया जा सका। ऐसे में कुछ को ही बमुश्किल इलाज मिल सका। बिजली विभाग के अनुरक्षण कार्य की वजह से टूड़ियागंज फीडर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार सुबह 11 से तीन बजे तक बाधित रखने की घोषणा पूर्व में ही हुई थी। टूड़ियागंज, हैदरगंज समेत कई जगह के ट्रांसफारमर पर जंपर सही करने, एलटी केबल सही करने का कार्य किया जा रहा था। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.