लखनऊ, फरवरी 23 -- शासन ने दवाओं के लिए 17 लाख का बजट जारी किया दवाओं की खरीद प्रक्रिया कॉलेज प्रशासन ने शुरू की लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। टूडियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में दवाओं का संकट दूर होगा। बजट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दवाओं की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द ही दवाओं की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जाहिर की है। इससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। कॉलेज में बीते कई माह से दवाओं का संकट चल रहा है। यहां की ओपीडी में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। मरीजों का कहना है डॉक्टर पांच से सात तरह की दवाएं लिखते हैं। बामुश्किल दो से तीन प्रकार की दवाएं कॉलेज में मिल पा रही थीं। बाकी सभी दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही थीं। कॉलेज प्रशासन ने दवाओं की खरीद के लिए बजट की मांग की। शासन ने करीब 17 ला...