रांची, सितम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर झारखंड जैव विविधता परिषद की ओर से स्वास्थ्य के लिए छोटे कदम छात्रों के लिए आयुर्वेद जागरूकता और पौधों के लिए आयुर्वेद विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव संजीव कुमार ने की। कार्यक्रम में वैद्य और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने आयुर्वेद को आज की जीवनशैली में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह माना गया कि छोटी-छोटी जीवनशैली की आदतों में बदलाव करके स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है। विशेषज्ञों ने आयुर्वेद से जुड़े पारंपरिक ज्ञान, औषधियों के उपयोग और उनके लाभ पर विस्तृत जानकारी साझा की। जैव विविधता और औषधीय पौधों पर जोर संजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को औषधीय पौधों और जैव विविधता के संरक्षण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.