बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय- सह- चिकित्सालय में दो दिवसीय आयुर्वेद के राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बुधवार को किया। वर्ष 2026 में 10-11 जनवरी को होने वाले दो दिवसीय सेमिनार को ले प्राचार्य कक्षा में प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. लाल कौशल कुमार, आयोजक सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रामसागर दास समेत डॉ. विजेंद्र कुमार ,डॉ. जीपी शुक्ला, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमलेश कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने सम्मेलन का निबंधन फॉर्म एवं ब्रोशर जारी किया। संरक्षक डॉ. त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. लाल कौशल कुमार एवं सचिव डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आयुर्कोन 2026 के नाम से आयोजि...