लखनऊ, जनवरी 30 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान लखनऊ के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह और आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान संस्थान के सहायक निदेशक (प्रभारी) डॉ. संजय कुमार सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि यह समझौता आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देगा। बताया कि दोनों संस्थान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से एक-दूसरे की शैक्षणिक, बौद्धिक तथा आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं का साझा उपयोग करेंगे। सहयोग के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, अकादमिक प्रशिक्षण तथा शोध प्रकाशन किए जाएंगे। पेटेंट, उत्पाद एवं अन्य बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.