बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। प्राचीन चिकित्सा प्रसिद्ध आयुर्वेद से उपचार के लिए जिले में कुल 64 अस्पताल हैं। लेकिन इन दिनों अस्पताल पर दवाओं की बेहद कमी है। स्थिति यह है कि लोकल परेज से खरीदी गई दवाएं अस्पतालों पर खत्म हो गई है। वहीं पिछले दिनों आई आयुर्वेद और यूनानी दवाएं विभाग के गोदाम की शोभा बढ़ा रही हैं और अस्पताल में दवाएं नदारद है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने सोमवार को इसकी पड़ताल किया। इस दौरान नगर स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल पर डॉ. वंदना तिवारी उपस्थित थीं। लेकिन यहां आने वाले मरीजों को पर्याप्त औषधियां नहीं मिल रही थी। अस्पताल पर पहुंचने वाले अधिकांश मरीज जोड़ों के दर्द और सांस की दिक्कत से परेशान थे। इसका प्रमुख कारण मौसम में बदलाव है। इस अस्पताल पर रोज करीब 50 से 55 मरीज पहुंचते हैं। आज आए मरीजों को डॉ. वंदना तिवारी अस्पताल...