शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- मिर्जापुर कस्बा स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स कार्निवल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत शाहजहांपुर, द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर कॉलेज परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तरीके से की गई। इस दौरान गुब्बारे उङ़ाकर खेल महोत्सव की शुरुआत की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मशाल जलाकर खिलाङ़ियो को सौंपी। खिलाङ़ियो ने मशाल के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया। कार्निवल की औपचारिक शुरुआत कॉलेज के डायरेक्टर कमलेश यादव द्वारा पहली गेंद फेंककर की गई। वहीं कॉलेज के फाउंडर संतनपाल सिंह यादव ने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल जीवन...