बलिया, जनवरी 29 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय इब्राहिमाबाद नौबरार के भवन निर्माण के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार मिश्र ने एसडीएम आलोक प्रताप सिंह से नि:शुल्क व उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसका संचालन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्ण छपरा के भवन में हो रहा है। वहां तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। शासन की ओर से अस्पताल का नया भवन बनाने की स्वीकृति के साथ ही धन मंजूर किया गया है। चूंकि नियमानुसार जमीन नि:शुल्क ही चाहिए, इसलिए उप जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है। चिकित्साधिकारी के अनुसार एसडीएम ने तुरंत कार्यवाही का भरोसा दिया है। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। जैसे ही जमीन चिह्नित हो जाएगी, अस्पता...