मथुरा, जनवरी 17 -- नगर के गोपाल बाग स्थित लॉर्ड कृष्णा सिटी में सेठ राम प्रसाद एवं शकुंतला देवी की स्मृति में स्थापित आयुर्वेदिक औषधालय का शुभारंभ कर नगरवासियों को समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डीपी गोयल ने कहा कि आयुर्वेद अपनी समृद्ध विरासत एंव समग्र दृष्टिकोण के कारण शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को हो रहे नुकसान की चुनौती के बीच आयुर्वेद ऐसे समाधान प्रस्तुत करता है, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं। औषधालय निर्माण में योगदान देने वाले राजेश अग्रवाल घी वालों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान तरुण सेठ, डॉ. नरेश मंगला, कन्हैयालाल गोयल, भाजपा नगर संयोजक सौरभ जैन, चंद्र प्रकाश, विनय गिडोहिया, मोनू जैन, विवेक उपाध्याय, कन्ह...