रिषिकेष, फरवरी 10 -- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय बजट को राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना से उत्तराखंड के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है। मंगलवार को वह मुनिकीरेती स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर बजट के फायदे गिनाए। उन्होंने बताया कि बजट में सेमीकंडक्टर 2.0 योजना के तहत उत्तराखंड तकनीक के क्षेत्र में विकास गति रफ्तार पकड़ेगी। इससे राज्य के युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भी यह बजट राज्य को और मजबूत करने वाला है। बजट में बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित 11 लाख करोड़ रुपये के बजट पर उन्होंने इसके बहुआयामी प्रभावों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.