मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा (भा.प्र.से.) ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आए आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुंगेर जिले से दो तथा शेखपुरा जिले से एक आवेदन शामिल था। मौके पर आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार भी उपस्थित थे। सुनवाई के क्रम में आयुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि, वे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अविलंब निष्पादन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि, आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.