बांदा, नवम्बर 5 -- बांदा। संवाददाता मंडलायुक्त अजीत कुमार ने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ तहसीलों में लंबित राजस्व वादों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि अविवादित वरासत, पैमाइश, नामांतरण से संबंधित प्रकरण लंबित न रखें। पांच वर्ष से अधिक पुराने वाद लंबित न रहें। किसी भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण न होने पाए। इसकी सतत निगरानी की जाए। एक सप्ताह के अंदर फसल नुकसान का सर्वे कार्य पूर्ण कराए। पात्र कृषकों को उचित मुआवजा दें। गोशालाओं का रैंडम निरीक्षण कर उनकी स्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी, उनके कार्यालय को भेजी जाए। खाद केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर उर्वरक का सुचारू वितरण हो। राशन दुकानों पर औचक निरीक्षण हो। प...