मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में 56 मामले आए। कमिश्रनर ने 33 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिए। वहीं शेष मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देशित किए। पेंशन अदालत में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। मण्डलायुक्त के समक्ष विंध्याचल मण्डल के तीनों जिलों के विभिन्न विभागों के 56 कर्मचारियों ने अपनी पेंशन संबंधी पत्रावली प्रस्तुत की। इनमें कई कर्मचारियों का मामूली त्रुटि के कारण सेवानिवृत्ति पावना का भुगतान नहीं किया गया था। मण्डलायुक्त ने उन त्रुटियों को मौके पर दूर कराके 33 कर्मचारियों के ...