मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने गुरुवार, 30 जनवरी को आयोजित जनता दरबार में आए आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जनता दरबार में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें खगड़िया जिला से 1, मुंगेर जिला से 2, लखीसराय जिला से 1 तथा बेगूसराय जिला से 3 आवेदन शामिल थे। सुनवाई के क्रम में आयुक्त महोदय ने सभी मामलों पर विस्तार से जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त श्री मीणा ने मौके पर स्पष्ट कहा कि, जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने अ...