झांसी, जनवरी 5 -- उप्र पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के बैनर तले आयुक्त झांसी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा कि मऊरानीपुर के राजस्व अधिकारी सैनिकों को जानबूझकर परेशान कर रहे है। कहा, सैनिक कोटा से लेखपाल पर 2016 में चयन हुआ था पर वेतन निर्धारण नहीं हुआ। जिस पर आयुक्त से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था झांसी के अध्यक्ष एन डी पटेल के साथ अवधेश निरंजन और अन्य पहुंचे। यहां ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि जयसिंह यादव सेना से रिटायर्ड होने के बाद सैनिक कोटा के अंतर्गत राजस्व लेखपाल पद पर वर्ष 2016 में चयन हुआ। वेतन निर्धारण हेतु तहसील मऊरानीपुर के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई परंतु कोई सुनवाई न होने पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद गए। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश दिया कि तीन महीने में वेतन निर्ध...