मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता मुंगेर में सोमवार को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में विभिन्न जिलों से आए आवेदकों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई। जनता दरबार के दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक आवेदन मुंगेर जिला से तथा दूसरा खगड़िया जिला से संबंधित था। इन आवेदनों में सेवांत लाभ, भूमि विवाद सहित अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। आयुक्त के सचिव ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुना और तथ्यों के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुनवाई के क्रम में आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि, प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि, मामलों का अविलंब निष्पादन करते हुए सम...