सहरसा, फरवरी 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी। बिना किसी पूर्व सूचना के पैदल अस्पताल पहुंचे कमिश्नर को देख परिसर में अचानक हलचल मच गई। चिकित्सक, कर्मी और अधिकारी आनन-फानन में अपनी-अपनी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा काउंटर, पंजीकरण कक्ष और जांच सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। मरीजों से सीधे संवाद कर उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता और समय पालन की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत आयुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि अस्पताल की सभी सेवाएं सुबह 8 बजे से हर हाल में शुरू हों। मरीजों को समय पर चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने, साफ-सुथरे कंबल-...