मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा द्वारा शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस दौरान उनके समक्ष कुल दो आवेदन सामने आए, जिनमें एक मुंगेर जिले से तथा एक खगड़िया जिले से संबंधित था। आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे। जनता दरबार के दौरान आयुक्त महोदय ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त द्वारा प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे जनता दरबार से प्रशासन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.