मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूर्व मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद प्रमंडलीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उनके सम्मान में प्रमंडलीय सभागार में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके लगभग छह माह के कार्यकाल की सराहना की। आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि, इस अवधि में आयुक्त के मार्गदर्शन में कार्यों की बारीकियों को सीखने का अवसर मिला तथा उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और मानवीय संवेदना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। वहीं, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए विभिन्न विषयों में मिले मार्गदर्शन को उल्लेखनीय बताया। जबकि, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी-सह-उपनिदेशक जनसंपर्क विनो...