बस्ती, जनवरी 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। विभाग मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बस्ती विवेक कुमार सिंह ने आयुक्त व डीएम को शिकायती-पत्र दिया। उन्होंने हर्रैया स्थित एक संस्था पर धर्मान्तरण का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से भी किया था। पुलिस ने गरीब व निराश्रित बालिकाओं का सर्वेक्षण करने के लिए निकली महिला सदस्यों से हर्रैया थाने पर पूछताछ भी किया था। विहिप नेता ने दिए शिकायती-पत्र में कहा कि हर्रैया में एक शैक्षणिक संस्थान है। इसी संस्था से जुड़ा एक एनजीओ वहां से संचालित होता है। इस एनजीओ के सदस्य पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर ऐसी बालिकाओं का सर्वे करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उनको शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम पर अपने एनजीओ से जोड़ते हैं। उसके बाद इनका धर्मान्तरण करा दिया जाता है। हर्रैया इस समय धर्मान्तरण का केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.