नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने आया नगर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों वांछित नीरज फरीदपुरिया गिरोह के सक्रिय शूटर हैं। द्वारका इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ में एक एसआई को भी गोली लगी। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने आया नगर में डेयरी मालिक रतन लाल लोहिया पर उनकी डेयरी के पास दिनदहाड़े 69 गोलियां दागी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला कमल अधाना और बल्लभगढ़ निवासी नरेंद्र उर्फ नित्तू शामिल हैं। इसमें से कमल मुख्य साजिशकर्ता है। वह रणदीप भाटी द्वारा संचालित रिठो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.