मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता 76 हजार में महज छह हजार स्कूलों के बच्चों को एनीमिया से बचाने पर ध्यान दिया गया है। सूबे में स्कूली बच्चों को एनीमिया से बचाव को लेकर आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाने में लापरवाही सामने आई है। ई शिक्षा कोष पर बच्चों को इस गोली को खिलाने की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। इस लापरवाही पर मध्याह्न भोजन निदेशक विनायक मिश्र ने 20 जिलों के डीपीओ से जवाब मांगा है। निदेशक ने कहा है कि हर हफ्ते कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को गुलाबी गोली और उससे ऊपर की कक्षाओं को नीली गोली का सेवन करवाना है। स्थिति यह कि कक्षा एक से पांच के महज पांच लाख बच्चों को गोली मिली है। वहीं, छठी से 12वीं तक के महज तीन लाख बच्चों ने गोली खाई है। कक्षा छह से 12 तक में तो महज पौने दो लाख बेटियों को एनीमिया से बचाव को यह गोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.