चंदौली, फरवरी 7 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील के गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 1970 के दशक में भैसौड़ा बांध का पानी आरक्षित कर बनाई गई 67 ग्राम समूह पेयजल योजना भी आज विभागीय लापरवाही के चलते दम तोड़ रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से 67 गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद थी लेकिन रखरखाव के अभाव में यह योजना अब लगभग निष्क्रिय हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर जलनिगम से आठ गांवों में बोरिंग कराकर पानी टंकी के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी लेकिन ग्राम पंचायतों की मनमानी और अव्यवस्था के चलते उपभोक्ता इसका समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिससे लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं और लोगों की सेहत बिगड़ रही है। क्षेत्र के रामलाल का कहना है कि इस ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत सेमर, साधोपुर, हिनौतघाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.