अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण बुधवार को सब रजिस्ट्रार इगलास के दफ्तर पर सर्वे किया गया। सब रजिस्ट्रार कार्यालय से आयकर विभाग को उपलब्ध कराई गई बैनामे की सूचना में पैन कार्ड गलत मिले हैं। बैनामे के मुताबिक पैन कार्ड मेल नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सब रजिस्ट्रार इगलास कार्यालय पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। एक दिन पहले सासनी में सर्वे किया गया था। आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर बैनामों की सूचना में गड़बड़ी मिली है। इसी लेकर जांच चल रही है। एक दिन पहले सासनी में जांच की गई थी और दूसरे दिन इगलास में जांच की गई। यहां पर बैनामे के रिकार्ड खंगाले गए। आयकर विभाग की जांच टीम इगलास में सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में पहुंची और यहां पर दस्तावेजों की जांच की। पूर्व में भेजे गए बैनामों की फाइलें देखी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.