हापुड़, जनवरी 16 -- कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम ने रात को प्लांट में ही डेरा डाल लिया था। टीम ने दस्तेवज समेत अन्य सामान बरामद किया है। आशंका है कि करोड़ों रुपये कर चोरी की आशंका को लेकर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान प्लांट का मुख्य दरवाजे का बंद करा दिया गया। जिससे कोई भी कर्मचारी बाहर ना जा सके और बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश ना कर सके। टीम की कार्रवाई से कर्मचारियों में दूसरे दिन भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। आनंदा डेयरी प्रदेश के प्रमुख डेयरी उत्पादक में मौजूद है। इसमें घी, दूध, दही, मक्खन, पनीर आदि खाद्य पदार्थ बनाए जाते है। आनंदा डेयरी के आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 1800 करोड़ रुपये की आय प्रतिवर्ष प...