धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद। प्रधान आयकर आयुक्त(बिहार-झारखंड) के निर्देशानुसार आयकर विभाग धनबाद की ओर से शुक्रवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित राजेंद्र पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी के साथ मिलकर आयकर अधिकारियों नेतृत्व संपन्न हुआ। आयकर विभाग के लगभग 75 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य रूप से धनेश्वर महतो,आयकर अधिकारी,मुख्यालय,प्रशासन, विनोद कुमार पाठक,जेपी चौधरी,बिंदा चौधरी,संतोश्ज्ञ कुमार दुबे,खगेंद्र नारायण चौधरी, विकास कुमार शर्मा सहित कई आयकर अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...