जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर। आयकर आयुक्त टीडीएस पुनीत कुमार तथा अपर आयकर आयुक्त टीडीएस सौरभ दूबे के निर्देशन में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में संशोधन/नए सम्मिलित टीडीएस/टीसीएस प्रावधान और लंबित बकाया मांगों पर एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेमिनार में प्रतिभागियों को वित्त अधिनियम 2025 के अनुसार नए टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों और संशोधनों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही लंबित मांगों, सुधार विवरण और गैर-अनुपालन के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। आयकर अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने प्रावधानों और त्रुटियों पर पर चर्चा की। इस मौके पर अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष उमा शंकर सहित अन्य विभागाध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.