मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। केंद्रीय बजट में टैक्स स्लैब में किसी प्रकार राहत की घोषणा नहीं किए जाने पर राज्य कर्मचारियों ने निराशा जताते हुए कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते ठीक-ठाक वेतन के बावजूद पाकेट में बचत न के बराबर है। सरकार से इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाने की उम्मीद थी। इस पर कर्मचारियों ने अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कर्मचारियों में बजट को लेकर उत्साह नहीं है। कर्मचारियों को निराश करने वाला है बजट वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रशान्त मिश्रा ने बताया बढ़ती महंगाई के दौर में सरकार से आयकर में छुट का दायरा बढ़ाने की उम्मीद थी,लेकिन इनकम टैक्स पर कोई घोषणा न होना सरकार ने अपनी मंशा को जता दी है। इससे कर्मचारियों ने बजट को लेकर निराशा जतााई है। बजट विकास परक, मिलनी चाहिए थी छूट ग्राम ...