लखनऊ, मई 29 -- हजरतगंज नरही स्थित आयकर भवन में गुरुवार शाम उपायुक्त गौरव गर्ग पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमला कर दिया। पानी के गिलास व पेपर वेट से ताबड़तोड़ वार किए जाने के कारण सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। शोर मचने पर दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीच बचाव कर आयकर उपायुक्त को कमरे से निकाला और हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। हमले का आरोप संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी पर लगा है। उपायुक्त की पत्नी आईपीएस अफसर रवीना त्यागी लखनऊ में ही डीसीपी इंटेलीजेंस के पद पर तैनात हैं। दफ्तर बन गया अखाड़ा, कर्मचारियों के छूटे पसीने गौरव गर्ग 2016 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। गुरुवार शाम आयकर भवन के छठे तल पर एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में गौरव गर्ग और 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी संयुक्त आयुक्त बैठे थे। यहां ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.