संभल, दिसम्बर 3 -- आयकर विभाग की टीम मंगलवार को रायसत्ती थाना क्षेत्र के चमन सराय मोहल्ला स्थित मीट फैक्ट्री से जुड़े सप्लायर गुफरान के घर पहुँची। टीम ने करीब पांच घंटे तक दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जाँच की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सूत्रों के अनुसार गुफरान उसी इंडियन फ्रोजन फूड मीट फैक्ट्री में काम करता है, जिस पर बीते नवंबर में आयकर विभाग की लखनऊ टीम ने चिमियावली गांव में चार दिनों तक बड़ी छापेमारी की थी। मंगलवार की कार्रवाई के दौरान टीम ने गुफरान के घर से फैक्ट्री से जुड़े वित्तीय लेनदेन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले। प्राथमिक तौर पर मीट फैक्ट्री के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई बताई जा रही है। कार्रवाई पूर्ण करने के बाद टीम कर...