वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को मकबूल आलम रोड स्थित आयकर छूट का लाभ लेने वाली संस्थाओं, कर सलाहकारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त (छूट) लखनऊ मजहर अकरम ने नए आयकर अधिनियम-2025 में हुए प्रावधानों और बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने आयकर अधिनियम 1961 से नए अधिनियम की तुलना पेश की। आयकर अधिकारी (छूट) समीर कुमार श्रीवास्तव ने गैर लाभकारी संगठनों को छूट के लिए फार्म दाखिल करने की समयसीमा एवं छूट से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद राम त्रिपाठी, सीए सतीश जैन, पुनीत सिंह, संजय ओझा, तनुश्री बर्मन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.