फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एक प्रमुख रियल एस्टेट बिल्डर के घर और कार्यालय पर दो दिनों से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई आखिरकार समाप्त हो गई। अंतिम दिन आयकर टीम ने बिल्डर के बैंक खातों की गहन जांच की और कई संदिग्ध खातों को सीज कर दिया। सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने तक इन खातों से किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं किया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को बिल्डर से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, प्रॉपर्टी डील के रिकॉर्ड, निवेश से संबंधित कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डाटा को कब्जा में लेकर जांच की। अंतिम चरण में टीम ने बैंकिंग लेनदेन की पड़ताल पर विशेष ध्यान दिया। जांच में कई ऐसे खाते सामने आए, जिनमें बड़े स्तर पर नकद जमा और संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए। बताया जा रहा है कि इन खातों क...