भदोही, नवम्बर 13 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित आयकर कार्यालय में आयकर कर्मचारी महासंघ शाखा भदोही की बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव संयोजक राजेश सिंह आयकर निरीक्षक की देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष के पद पर तुषार कान्त ठाकुर, शाखा सचिव अमन चित्रांशी तथा शाखा कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर चुनाव संयोजक राजेश सिंह ने चुने गये सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ के प्रति निष्ठावान तथा उन्हें अपने दायित्वों को निर्वहन करने की बात कही। पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही समस्याओं के हल को प्राथमिकता से कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...