कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बदलती कर व्यवस्था और नए प्रावधानों को समझने के उद्देश्य से सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रत्यक्ष कर अध्ययन मंडल की पांचवीं अध्ययन बैठक हुई। बैठक का मुख्य विषय आयकर अधिनियम-2025 का अवलोकन एवं पुराने आयकर अधिनियम से तुलनात्मक अध्ययन रहा। मुख्य वक्ता वरिष्ठ सीए डीसी शुक्ला ने आयकर अधिनियम-2025 की प्रमुख विशेषताओं, नए संशोधनों और पुराने अधिनियम से इसके अंतर को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही कर पेशेवरों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, अनुपालन प्रक्रिया और भविष्य की तैयारियों पर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता सुनील त्रिवेदी ने की। एसपी सिंह, अवनीश मिश्रा, कुलदीप नारायण बाजपेई, रामकरण यादव, शशिकांत अग्निहोत्री मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...