बोकारो, फरवरी 11 -- 12 फरवरी कई संगठन की ओर से आम हड़ताल का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ट्रेड यूनियन शामिल नहीं होगा। यूनियन ने कहा कि यह हड़ताल एक राजनीतिक हड़ताल है। भारत सरकार द्वारा जारी श्रम संहिताएं, जो मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और कार्य स्थितियों को सरल बनाती हैं। भारतीय रेलीवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि औद्योगिक संबंध संहिता के कुछ प्रावधान पर भारतीय मजदूर संघ की घोर आपत्ति है। जिससे सरकार को अवगत कराया गया है। सरकार ने सुधार का आश्वासन दिया है। इन आपत्तियों को छोड़कर बाकी सभी संहिता का समर्थन करते हैं। क्योंकि यह मजदूरों के हित में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...