रांची, फरवरी 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार के लाए चार लेबर कोड, नया बिजली बिल, मनरेगा को खत्म कर वीबी-जी राम-जी योजना लाने के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की देशव्यापी आम हड़ताल आहूत की गई है। झारखंड में इसे सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को रांची स्थित बिहार क्लब में इंडिया ब्लॉक के राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय और संचालन सीपीआई के जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और ग्रामीण बंद को सफल बनाने के लिए राज्यभर में सड़क जाम की जाएगी। राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक को 12 बजे तक जाम किया जाएगा। बैठक में आम सहमति बनी कि विधानसभा परिसर डॉ भीमराव आंबेडकर और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.