आगरा, फरवरी 7 -- श्रमिकों, किसानों और कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य को बचाने तथा सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हेतु दमनकारी चार लेबर कोड्स आदि के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। भारत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं कर जनता को जागरूक करने तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्रमिक विरोधी, श्रम संहिताओं और भारत - अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को निरस्त करने, बिजली संशोधन विधेयक,बीज विधेयक को वापस लेने तथा मनरेगा को बहाल करने की मांग की गई। ओमप्रकाश, हरिविलास दीक्षित, डा.पीएस कुशवाहा, किरन सिंह, धरमजीत सिंह, पूरन सिंह नागर आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...