औरंगाबाद, जनवरी 28 -- हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें जीपीजीडी योजनाओं को सम्मिलित करते हुए पंचायत में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी अताउल्लाह खां ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, कुष्ठ रोग तथा विशेष रूप से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू होगा जिसकी सफलता समाज की जागरूकता पर निर्भर है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि दवा खाली पेट नहीं खानी है तथा ...