धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को कतरास थाना में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीति तय की। उन्होंने कहा कि आम लोग बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी कि बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.