दरभंगा, जून 1 -- बेनीपुर। भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मकरमपुर गांव में हुई। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए इस तरह की पहल आवश्यक है। जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने बूथ की मजबूती के लिए पार्टी संगठन से महिलाओं तथा वंचित समाज को जोड़ने पर जोर दिया। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बूथ सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जितनी योजनाएं साकार हो रही हैं उसके बारे में लोगों को बताना आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष राजनीश सुंदरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. अमित झा पप्पू, ललित झा, राहुल कर्ण, संजय मिश्रा, रंजीत ठाकुर, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.