रांची, मार्च 22 -- रांची। मौसम विभाग कार्यालय, रांची रविवार को स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्था बंद रहने के कारण सोमवार को विश्व मौसम दिवस मनाएगा। इस दिन मौसम कार्यालय आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहेगा। इस दिन आम लोगों के साथ विद्यार्थियों को मौसम और उसके प्रभाव से जुड़े उपकरणों और तथ्यों की जानकारी दी जाएगी। पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारत मौसम विज्ञान विभाग कृषि, सिंचाई, नौवहन, विमानन, अपतटीय तेल अन्वेषण आदि जैसे संवेदनशील गतिविधियों के इष्टतम संचालन के लिए मौसम पूर्वानुमान की अद्यतन जानकारी प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...