जहानाबाद, फरवरी 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था, िनज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय कुर्था में गुरुवार को पार्टी के द्वारा आहूत संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नीतू वर्मा, प्रदेश पर्यवेक्षक शशि शेखर सिंह के साथ जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर पार्टी की जमीनी हकीकत से रूबरू हुईं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को लेकर ज्यादा संघर्ष करने की बात कही।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की नीति और सिद्धांत को आम लोग तक पहुंचाएं। साथ ही सांगठनिक विस्तार ...