गढ़वा, जुलाई 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में पिछले चार वर्षो से आम बागवानी को विकसित कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू है। उस कड़ी में जिले के कई किसान आम बागवानी को विकसित कर अपना आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं। पिछले चार वर्षो में जिलेभर में 3431 एकड़ में आम का पौधा लगाकर उसे बागवानी का रूप दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में 731 एकड़ में, 2022-23 में और 2023-24 में आठ-आठ सौ एकड़ और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 सौ एकड़ में आम का फसल लगाया गया है। किसानों के बगानों में तैयार विभिन्न वेरायटी के आम अब स्थानीय बाजार में भी पहुंचने लगे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 1350 एकड़ में एक लाख 51 हजार दो सौ आम का पौधा लगाने का लक्ष्य है। जिले में अबतक अलग-अलग प्रजाति के आम लगाए गए है। उनमें मुख्य रूप से आम्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.