किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया गया। यह बजट युवा शक्ति पर केंद्रित है, जिसमें युवाओं को सशक्त बनाने, उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस बजट को पक्ष के लोगो ने सराहना की तो वही विपक्ष के लोगों ने निराशाजनक बताया। बजट पर लोगों से उनकी राय ली गई। बजट में शिक्षा, रेल, उद्योग, आयकर रिटर्न आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत वाला बजट है, भारत का एम एस एम ई सेक्टर को बुस्ट देने की कोशिश की गई है। जिसमें एम एस एम ई को तत्काल लोन की व्यवस्था दी जाएगी, नये मेन्युफैक्चयरिंग यूनिट सेटअप करने के लिए बिना मोरगेज का। इसके अलावा ए आई के ऊपर पूरा फोकस कियागया है इससे बेहतर तरीके से इस्तेमाल और जागरूकता के लिए इंस्टीच्यूट सेट अप किया गया है। छोटे पैमाने पर मेडिकल इंस्टी...