उरई, फरवरी 7 -- उरई। केंद्रीय बजट को लेकर बीजेपी के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने प्रेसवार्ता कर इसे आम जनता के हित में बताया। उन्होंने बजट की खूबियां व सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इससे न सिर्फ देश की तसवीर बदलेगी, बल्कि युवाओं, नौजवानों, किसानों के साथ महिलाओं में खुशहाली आएगी। पीएम व सीएम के नेतृत्व में देश व प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। योजनाओं को धरातल पर लाकर हर आदमी को लाभाविंत कराया जा रहा है। बीजेपी के पार्टी कार्यालय में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेस में सदर विधायक ने केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2026-27 के आम बजट की खूबियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दूरदर्शी सोच को लेकर यह आम बजट दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसमें प्रदेश भर के हरेक जिले में गर्ल्स हास्टल स्थापित ...