जमशेदपुर, जनवरी 31 -- केंद्र सरकार की ओर से 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट से जमशेदपुर के व्यापारियों को कई अहम उम्मीदें हैं। कोल्हान प्रमंडल के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के व्यापारियों ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं सामने रखी हैं। संघ का कहना है कि छोटे व्यापारियों, विशेषकर ट्रेडिंग से जुड़े कारोबारियों के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण और कार्यशील पूंजी की आसान व सुनिश्चित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि व्यापार संचालन में सुगमता मिले। ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जा रही अनियंत्रित छूट पर प्रभावी नियंत्रण की मांग भी की गई है, जिससे पारंपरिक बाजारों की रक्षा हो सके। संघ अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारी जीवन भर मेहनत और पूंजी लगाकर कारोबार करता है तथा पूरी ईमानदारी से करों का भुगतान करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.