चाईबासा, फरवरी 2 -- गुवा संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने केंद्रीय बजट 2026-27 को श्रमिक विरोधी बताते हुए इसे अत्यंत निराशाजनक करार दिया है। बीएमएस का कहना है कि बजट अवसंरचना, उद्योग और पूंजीगत व्यय पर केंद्रित है, लेकिन श्रमिकों की आजीविका, वेतन, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों की अनदेखी की गई है। संघ ने कहा कि श्रम-प्रधान क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं दिखाई गई हैं, लेकिन नौकरी की सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि न होना, ईपीएस-95 पेंशन और ईपीएफ-ईएसआई वेतन सीमा में कोई सुधार न किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। बीएमएस ने असंगठित एवं गिग वर्कर्स के लिए समर्पित सामाजिक सुरक्षा कोष के अभाव तथा आठवें वेतन आयोग पर चुप्पी को दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.