नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी जो रविवार का दिन है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीतारमण का यह नौवां बजट होगा, जो पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा प्रस्तुत 10 बजट से एक कम है। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत कर सकती हैं। वह एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी, जिसे सरकार ने बजट दिवस घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...